फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के छात्रों में दहशत, 58 वापस लौटे

Mon, 08 Dec 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/रादौर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर में में पढ़ रहे जम्मू के छात्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 58 छात्र जम्मू वापस लौट गए हैं। मामला रादौर का है। यहां ग्लोबल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी नाचरौन में शनिवार देर शाम खाने को लेकर जम्मू कश्मीर के छात्रों में झगड़ा हुआ और जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


झगड़े के बाद कैम्पस में तनाव की स्थिति बनी रही। इसी के चलते रातभर संस्थान में पुलिस तैनात रही। रविवार सुबह डीसी डॉ. एसएस फुलिया, एसपी वेदप्रकाश और प्रशासनिक अधिकारी कॉलेज परिसर पहुंचे।

उन्होंने दोनों पक्षों के छात्रों से बातचीत कर मामले को सुलझाया और छात्रों से भविष्य में इस प्रकार की घटना में शामिल न होने के निर्देश दिए। मामले की गंभीरता पर डीसी ने कॉलेज प्रबंधन को भी फटकार लगाते हुए अनुशासन बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं, झगड़े में घायल हुए विद्यार्थियों को रादौर और यमुनानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तनाव को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने 15 दिसंबर तक छात्रों की छुट्टियां कर दी गईं।

डीसी और एसपी ने कश्मीर के विद्यार्थियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। लेकिन झगड़े से सहमे 58 विद्यार्थी जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि अब हम अपनी सरकार की अनुमति और पुख्ता सुरक्षा होने पर ही वापस आएंगे।

लाइन से हटकर खाने पर था झगड़ा

निजी अस्पताल में उपचाराधीन जम्मू के आदित्य शान ने बताया कि शनिवार दोपहर को वह कॉलेज की मेस में खाना खाने के लिए गए। लाइन लंबी होने के कारण वह लाइन से हटकर बिना लाइन के खाना डलवाने के लिए गया। आरोप है कि यहां जम्मू के ही एक विद्यार्थी ने उसका विरोध किया और मारपीट की। झगड़ा इतना बढ़ा कि छात्र दो गुटों में बंट गए और कॉलेज परिसर में आमने सामने होकर लड़ने लगे।

इसमें बीटेक प्रथम वर्ष (सिविल) के विद्यार्थी जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ निवासी आदित्य शान, बीटेक फर्स्ट (कंप्यूटर साइंस) श्रीनगर के कर्ण विहार निवासी मैसूर अली, कश्मीर के अनंत नाग निवासी बीटेक सेकेंड (सिविल) के छात्र सोहेल, किश्तवाड़ निवासी बीटेक फर्स्ट (सिविल) के छात्र तौशीम, कश्मीर के अनंतनाग निवासी बीटेक सेकेंड (इलेक्ट्रिकल) छात्र अजरूद्दीन, कुपवाड़ा निवासी बीटेक फाइनल (सिविल) के छात्र मंजूर अहमद पुलगामा निवासी साहिद, किश्तवाड़ा निवासी तनवीर, श्रीनगर निवासी मुश्ताक सहित दर्जनभर विद्यार्थी घायल हो गए।

झगड़े के बाद सहमे हैं विद्यार्थी

झगड़े के बाद दोनों गुटों के छात्र पूरी तरह से डर गए और इतने सहमे हुए थे कि अपने घर जाने की जिद्द करने लगे। लेकिन डर के मारे छात्र कॉलेज परिसर से बाहर भी नहीं निकले। वहीं, डीसी ने कॉलेज प्रशासन को सख्त हिदायत दी कि कॉलेज के माहौल को ठीक रखें।

अब यहां नहीं पढ़ना चाहते
छात्र इरफान, आजाद, बाबर, शकील, इजाज, यूसिफ, आशिफ, अनवर, इरफान, शकील, जाकिर इत्यादि ने कहा कि अब वह इस कॉलेज में पढ़ना नहीं चाहते और वे अपने घर कश्मीर जाना चाहते हैं। कश्मीर के लगभग 58 छात्र यहां से अपने घर रवाना हो गए।

18 से उनकी परीक्षाएं होनी हैं। उन्हें लगता है कि इस दौरान वह यहां पर रहकर अपनी परीक्षा ठीक नहीं दे पाएंगे। इसलिए अब वह घर जाना चाहते हैं और परीक्षाएं देने के लिए तभी आएंगे जब उनकी सरकार और परिजन अनुमति देंगे।
विज्ञापन

मूकदर्शक बना रहा सुरक्षाकर्मी

निजी अस्पताल में उपचाराधीन मैसूर अली, आदित्य शान ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद तीन चार बाइक पर लोकल युवक आए। उनमें से एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी और अन्य के हाथों के रॉड और अन्य हथियार।

बाइक सवार युवकों को गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने भी नहीं रोका और युवक बाइक पर सीधे ही कॉलेज प्रांगण में दाखिल हो गए। उसके बाद उन्होंने जो दिखा उसे भगा भगा कर पीटा।

वर्जन
दोनों पक्षों से बातचीत जारी है। प्राथमिक रहेगी कि दोनों पक्षों का समझौता कराया जाए। यदि समझौता नहीं होता तो मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
निर्मल सिंह, एसएचओ, थाना जठलाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें