फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडी कराने के नाम पर 14 लाख का धोखा

Mon, 11 Nov 2013 11:25 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
एफडी कराने के नाम पर एक महिला से 14 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी की शिकार महिला को कई दिन बाद पता चला कि एफडी तो हुई ही नहीं।
विज्ञापन


इसके बाद थाने में शिकायत दी गई। फिलहाल, पिंजौर थाने में तीन लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पिंजौर के गांव मानकपुर देवीलाल निवासी गुरमीत कौर ने शिकायत दी थी कि उसे अपने बच्चों के नाम एफडी करानी थी। इसके एवज में उससे 14 लाख रुपये लिए गए।

टिपरा गांव निवासी अमरजीत सिंह से उसका संपर्क हुआ और उसी के जरिए वह मलकीत सिंह व कमलजीत कौर से मिली। उन्होंने कहा कि वे एजेंट के तौर पर काम करते हैं और एफडी करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमीत कौर के मुताबिक, उसने 14 लाख रुपये उन तीनों को दे दिए। कुछ दिन बाद जब उसने एफडी संबंधी दस्तावेज मांगे तो टालमटोल की गई। कई बार मांगने पर भी एफडी के कागज नहीं दिए गए।

इसके बाद उसने दो-तीन नजदीकी बैंकों में अपने स्तर पर पता किया तो कहीं एफडी होने की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने शिकायत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें