सनसनीखेज घटनाक्रम में पिता-पुत्र की मौत
- फोटो : amarujala
हरियाणा में सिरसा जिले के डबवाली इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी से अनबन के बाद बेटे को साथ वो कदम उठाया, जानकर रुह कांप जाएगी। उसने बेटे के साथ ट्रेन से छलांग लगा दी। हादसे में बाप-बेटे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
घटना देर रात की है। पोस्टमार्टम कल होगा। मृतकों के नाम जम्मू कश्मीर के सांबा का रहने वाला 35 वर्षीय सुरेंद्र और उसका 5 वर्षीय बेटा मंजीत बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र की पत्नी के साथ अनबन हो गई। उसके बाद वह बेटे को लेकर अपने भाई वीरेंद्र से मिलने के लिए चला गया।
भाई से मिलने के बाद जब वह लौट रहा था तो बठिंडा के गांव डुमाली के पास उसने बेटे को लेकर जम्मूतबी एक्सप्रेस से छलांग लगा दी। ट्रेन में सवार अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।