फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः पत्नी नाराज होकर चली गई तो नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Sat, 04 Jan 2020 04:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब के फिरोजपुर में थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली चौदह साल की बेटी के साथ पिता ने दुष्कर्म किया। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि एक जनवरी को उसके माता-पिता की आपस में लड़ाई हो गई। उसकी मां नाराज होकर उसके ताया के घर चली गई। घर पर पीड़िता और उसका छोटा भाई रह गए। रात को आरोपी पिता शीरा उसके कमरे में आया और उसका मुंह कपड़े से बंद कर दुष्कर्म किया।

पिता ने उसे धमकी दी कि यदि किसी को इसके बारे में बताया गला घोट कर मार दूंगा। दो जनवरी को उसकी मां दोपहर बारह बजे के बाद घर लौटी। पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सब इंस्पेक्टर लवमीत कौर के मुताबिक आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें