फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल तक सगी बेटी से ही हवस बुझाता रहा वहशी

Sat, 11 Jul 2015 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की मौत के समय तीसरी में पढ़ रही बेटी से हवस बुझाने का खेल वहशी पिता का 4 साल बाद भी जारी है।
विज्ञापन


बेटी आज 7वीं में हैं। ये शर्मनाक घटना पंजाब के नवांशहर की है। आखिरकार मासूम की सहनशक्ति जवाब दे गई और उसे पड़ोसन को सबकुछ बता दिया। आरोपी पिता की तलाश शुरू हो गई है।

13 साल की पीड़िता बच्ची ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के सरकारी स्कूल में अभी 7वीं कक्षा में है, जबकि उसका छोटा भाई 6वीं कक्षा में है। उसकी मां की मौत काफी साल पहले हो चुकी है। उसके पिता कारपेंटर का काम करते हैं और शराब पीते हैं।
विज्ञापन


जब वह तीसरी में थी, तबसे उसके पिता उसे अपने साथ बिस्तर पर सुलाते हैं और रात को गंदी हरकतें करते हैं। पीड़िता के विरोध पर आरोपी बाप उसे पीटता है और मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन


बीते दिन उसने सारी बात अपनी ताई और पड़ोसी आंटी को बताई। बीती रात भी पिता ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें