अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना नंबर 2 की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। फास्ट एंटीक्रप्शन ग्रुप के पदाधिकारियों ने पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस को दिए बयान में ग्रुप की अध्यक्ष सपना शर्मा, चेयरमैन तरसेम सिंह व सचिव रमेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि लाइन पार क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्नी की करीब 7 माह पूर्व मौत हो चुकी है।
इसके बाद व्यक्ति अपनी सगी बेटी से ही दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता पांचवीं कक्षा की छात्रा ने इसका किसी से जिक्र कर दिया और यह बात ग्रुप तक पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने थाना नंबर 2 के प्रभारी बलदेव सिंह को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने आरोपी बाप के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार को पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया गया।