फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू की शिकायत से तंग ससुर ने की खुदकुशी

Fri, 09 Jan 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नथाना पुलिस ने एक विवाहिता और उसके दो भाइयों पर ससुर को खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान विवाहिता सिमर जीत कौर निवासी गोबिंदपूरा, भाई परमवीर सिंह और जसपाल सिंह निवासी गांव कुतीवाल जिला बठिंडा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


मृतक हरचरन सिंह के बेटे रजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी अपनी पत्नी सिमर जीत कौर के साथ बीते कुछ समय से अनबन चली आ रही थी।

वीरवार को उसने अपने भाइयों जसपाल सिंह और परमवीर सिंह के साथ मिलकर अपने ससुर हरचरन सिंह पर दहेज मांगने के लिए उससे मारपीट करने का आरोप लगा पुलिस को झूठी शिकायत दे दी।

इससे शिकायतकर्ता के पिता ने उसकी पत्नी के झूठों आरोपों से तंग आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के बेटे रजिंदर सिंह की शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी सिमरजीत कौर और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें