बेटे की जमानत के लिए पैसे का इंतजाम नहीं हो पाया तो पिता ने निराश होकर खौफनाक कदम उठा लिया। खबर सुनकर मां भी बेहोश हो गई। घटना हरियाणा के पानीपत की है। पैसे का इंतजाम नहीं होने पर पिता ने मकान के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
जबकि मां पूरे दिन बेटे की जमानत के लिए कोर्ट में पति का इंतजार करती रही। कुछ पैसों का प्रबंध करके दामाद जब ससुर को बताने घर पहुंचा तो वह फंदे पर लटका मिला। पति के खुदकुशी की खबर युवक की मां को मिली तो वह कोर्ट परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ी।
इन सबके चलते युवक की जमानत नहीं हो सकी। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बेटे को मोबाइल चोरी के मामले में सीआईए पानीपत ने गिरफ्तार किया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना सोमवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।