फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंदूर की गैस से बाप और बेटे की मौत

Tue, 18 Nov 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
तंदूर की गैस चढ़ने से चंडीगढ़ निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों व्यक्ति एक कैटरर के पास लेबर का कार्य करते थे। सोमवार को वे अंबाला में आयोजित एक विवाह से कैटरर की निजी गाड़ी में दस तंदूर उनके बलटाना स्थित गोदाम में ला रहे थे कि नींद के दौरान उन्हें जहरीली गैस चढ़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि शेफ एंड डिवाइन नामक कैटरर ने रविवार की रात अंबाला में एक शादी के कार्यक्रम में कैटरिंग का कार्य किया था। विवाह समारोह के बाद चंडीगढ़ के गांव कजहेड़ी निवासी अब्दुल सत्तार (60) और उनका बेटा राजू (30), राजू का साला कलीम उर्फ राजू (30) और सलीम (50) कैटरर के कैंटर से दस तंदूर लेकर बलटाना स्थित गोदाम ला रहे थे।

सुबह सात बजे काफी ठंड होने के कारण चारों लोग कैंटर के पीछे बने कंटेनर में सो गए। यह कंटेनर पूरी तरह से बंद था और इसमें रखे तंदूर पूरी तरह से बूझे नहीं थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे बलटाना स्थित गोदाम क्षेत्र में पहुंचने पर जब चालक ने कंटेनर खोला तो अंदर चारों बेहोश पड़े थे।
विज्ञापन


चारों को बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां अब्दुल सत्तार और उसके बेटे राजू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजू के साले कलीम और सलीम की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते वे अस्पताल में आईसीयू में दाखिल हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों की मौत तंदूर की गैस चढ़ने से हुई है। गाड़ी में जो तंदूर रखे गए थे, वे पूरी तरह से बुझे नहीं थे। गाड़ी चारों ओर से बंद होने के कारण गैस चढ़ गई, जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कैटरर कंपनी के मालिकों के बयान भी कलम बद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आईसीयू में भर्ती कलीम और सलीम अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


अब्दुल सत्तार और राजू मूलरूप से उत्तर प्रदेश से सबंध रखते थे। राजू की पत्नी की पहले की मौत हो चुकी है। वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें