फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने जहरीली दवा पीकर की खुदकुशी, आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 14 Jul 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पैसे लेने के बावजूद आढ़ती और धनराशि मांग रहा था, जिससे तंग आकर किसान ने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली। थाना आरफके पुलिस ने शुक्रवार आरोपी आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने किसान का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कारज सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव मस्तेके ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पिता बलकार सिंह ने आढ़ती बलदेव सिंह से 13 लाख रुपये का कर्ज लिया था।
विज्ञापन


आढ़ती ने पैसे नहीं मिलने पर अप्रैल 2017 को बलकार को खेतों में से गेहूं की फसल नहीं काटने दी थी। इस पर गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने किसान बलकार और आढ़ती बलदेव के बीच समझौता करवाया था कि बलकार तेरह लाख की बजाय बलदेव को आठ लाख रुपये देगा। कारज ने आढ़ती प्रगट सिंह से सात लाख रुपये कर्ज लेकर आढ़ती बलदेव को दे दिए थे, लेकिन उस समय बलदेव ने बलकार से लिए चेक और स्टांप नहीं दिए थे।

कुछ दिनों के बाद बलदेव और पैसों की मांग करने लगा, जिस कारण बलकार मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे। बलदेव से तंग आकर बलकार ने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली। थाना आरफके पुलिस ने मृतक के बेटे कारज सिंह के बयान पर आढ़ती बलदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें