फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः जमीन ने छीन ली किसान की जान, खेतों में काम करने को गया था...पर मिल गई मौत

Mon, 01 Oct 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के अबोहर में जमीन विवाद ने एक किसान की जिदंगी ले ली है। कुछ लोगों ने किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना अबोहर के गांव खुब्बन की है। परिजनों की शिकायत पर थाना बहाववाला पुलिस ने गांव तरमाला निवासी चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार मृतक इकबाल सिंह के बेटे गुलाब सिंह ने बताया कि उनकी तीन किले जमीन को लेकर गांव तरमाला निवासी कुछ लोगों के साथ पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को जब उसके पिता इकबाल सिंह अपने सीरी के साथ खेत में काम कर रहे थे तो जमीनी रंजिश के चलते करीब छह हथियारबंद लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। 

सूचना मिलने पर जब तक वह घटनास्थल पर पहुंचे तब तक हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद इकबाल सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया। इलाज के दौरान इकबाल सिंह ने रविवार रात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने गुलाब सिंह के बयान पर गांव तरमला निवासी मंजीत सिंह, लाडी, साहब सिंह और गोरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक के छोटे भाई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनके भाई इकबाल सिंह ने करीब पांच माह पहले उक्त जमीन खरीदने का इकरारनामा डबवाली मलको निवासी जसप्रीत कौर पत्नी लाभ सिंह से किया था, जिसमें कब्जा लेने की बात लिखी थी। जसप्रीत कौर ने उक्त जमीन गांव तरमाला निवासी मंजीत सिंह से खरीदी थी, जो अब भी उक्त जमीन पर अपना हक जता रहे हैं। इसके चलते गत दिवस उनका भाई इकबाल सिंह खेत में गया, तो दोषियों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें