पंजाबी गायक दीपक कुमार उर्फ काकोवालियां
- फोटो : file photo
पंजाब के लुधियाना के टिब्बा रोड के प्रेम विहार कालोनी में रहने वाले पंजाबी गायक दीपक कुमार उर्फ काकोवालियां ने वीरवार सुबह अपने घर में संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां उसे पानी देने के लिए कमरे में गई। उनके शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल और चौकी टिब्बा रोड की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने कहा कि काकोवालियां ने करीब तीन महीने पहले अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करवाई थी। उसकी पत्नी अपने मायके में ही रहती थी। वह कभी अपने ससुराल तो कभी अपने परिजनों के पास रहता था। बुधवार रात को वह अपने माता पिता के पास सो गया।
वह निजी फैक्टरी में काम करता था। वीरवार सुबह वह काम पर गया, लेकिन वापस आ गया। उसने अपने मां से पानी मांगा। जब उसकी मां पानी लेने गई तो उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जसबीर सिंह ने कहा कि अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है कि काकोवालियां ने आत्महत्या किस कारण की है।