शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ तीन दोस्तों ने गैंगरेप कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। वहीं अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया।
सिटी थाने की महिला पुलिस इंचार्ज दलजीत कौर ने बताया कि युवती के फिल्लौर के पास रहने वाले युवक काला से प्रेम संबंध थे। काला ने उसको शादी का झांसा देकर 21 अक्तूबर को अपने पास बुलाया। इस दौरान उसने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार कर लिया। इसके बाद अपने दो दोस्तों गगन और हैप्पी को बुलाकर उनके साथ भेज दिया। दोनों ने लुधियाना के एक होटल में उसके साथ गैंगरेप कर लिया।
अगले दिन वे उसको वापस काला के पास छोड़ गए और काला ने उसे बस स्टाप पर छोड़ गया। पीड़िता ने सारी घटना के बारे में अपने परिवार वालों को बताया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने काला, गगन और हैप्पी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।