फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर में डकैती की कॉल से पुलिस के उड़े होश

Wed, 09 Jul 2014 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉश इलाके सेक्टर 24 में डकैती की कॉल से चंडीगढ़ पुलिस के होश उड़ गए। डकैती की सूचना मिलते ही पीसीआर और सेक्टर 24 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने जाकर सेक्टर 24 के मकान नं 1038 के पास घेराबंदी कर ली। इसके बाद पुलिस ने पता किया तो हैरान रह गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ युवक पेड़ से आम तोड़ रहे थे।

कई बार धमकाने के बावजूद नहीं हट रहे थे। जिसके चलते किसी ने डकैती की सूचना पुलिस को दी थी। डीएसपी ने  बताया कि डकैती की सूचना मिली थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि डकैती की सूचना गलत दी गई थी। कुछ युवक पेड़ से आम तोड़ रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें