नकली पुलिस और प्रेस रिपोर्टर बनकर एक युवक से हजारों रुपये लूटने के आरोप में थाना मटौर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हर्षदीप एवं चमनदीप सिंह के रूप में हुई। दोनों को पुलिस द्वारा वीरवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले हरियाणा निवासी सुरजीत सिंह ने मटौर पुलिस को दी शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह फेज-7 के पास पार्क में अपनी दोस्त के साथ बैठा हुआ था।
इसी दौरान दो लोग उनके पास आए। इसमें एक नई पुलिस वर्दी पहनी हुई थी, जबकि दूसरा सिविल ड्रेस में था। इस दौरान उन्होंने रौब दिखाना शुरू कर दिया। साथ ही धमकी देने लगे की तुम्हारी फोटो अखबार में छाप देंगे।
उनसे इस बात को गुप्त रखने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की। बदनामी के डर से उन्होंने उन्हें 16 हजार रुपये दे दिए। लेकिन बाद में उन्हें उन पर संदेह हुआ। इसके बाद उनका पीछा कर उनके घर बारे में पता किया।
फिर पुलिस को सूचना दी। इसमें हर्षदीप फेज-7 का रहने वाला है। जबकि चमनदीप सिंह शिनाख्त फेज 3बी2 के रूप में हुई है।