फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी कांड के अहम गवाह डेरा प्रेमी गुरदेव की गोली मारकर हत्या

Sat, 18 Jun 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
डेरा प्रेमी की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फरीदकोट में कुछ दिन पहले गोली मार कर घायल किए गए डेरा प्रेमी गुरदेव सिंह ने शुक्रवार सुबह डीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुरदेव बेअदबी कांड से संबंधित दो मामलों में अहम गवाह था। उसकी मौत के बाद डीएमसी अस्पताल और सिविल अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे पुलिस की कड़ी सुरक्षा में गुरदेव सिंह का शव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉ. वरुण सग्गड़, डॉ. गुरतजिंदर कौर और डॉ. अविनाश जिंदल के बोर्ड ने गुरदेव का पोस्टमार्टम किया।

डॉक्टरों को पोस्टमार्टम करने के लिए सुबह आठ बजे ही बुला लिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने गुरदेव के सिर में से गोली निकालकर फरीदकोट पुलिस के हवाले कर दी। जब पुलिस ने गुरदेव का शव वारिसों को सौंपने के लिए रिश्तेदारों को बुलाया तो उन्होंने दस्तखत करने से मना कर दिया। उनका तर्क था कि अभी उन्हें शव लेने का आदेश नहीं हुआ है। शव लेने का आदेश करीब चार बजे आया। उसके बाद वह शव लेकर फरीदकोट रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें