फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारतीय महिला हाकी खिलाड़ियों का होता है शोषण'

Fri, 28 Nov 2014 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं पूर्व कोच प्रीतम सिवाच ने प्रदेश हॉकी के उपनिदेशक बलदेव सिंह पर लड़कियों का शोषण करने और खेल में राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रीतम ने कहा कि बलदेव सिंह ने आज तक कुछ भी ऐसा नहीं किया, जिससे हॉकी जगत को उन पर नाज हो। 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच रहीं प्रीतम सिवाच ने बताया कि बलदेव सिंह एक्सटेंशन बढ़वाने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले कई सालों से वह राजनीति करते आ रहे हैं और इसके बल पर एक्सटेंशन बढ़वा लेते हैं। प्रीतम ने आरोप लगाया कि वे हॉकी खेलने आई लड़कियों के साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ज्यादातर लड़कियों और उनके परिजनों को अपने तानाशाही व्यवहार से परेशान किया है। इन्होंने हरियाणा के किसी भी कोच को काम नहीं करने दिया, क्योंकि खेल विभाग ने इन्हें उपनिदेशक हॉकी बना दिया। साथ ही किसी भी सेंटर को डेवलप नहीं होने दिया।

किसी भी समय घर पर बुला लेते हैं

मूल रूप से शाहबाद की रहने वाली और नेशनल में खेल चुकी एक महिला खिलाड़ी ने भी बलदेव सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल प्रीतम सिवाच के पास खेल रही महिला खिलाड़ी ने बताया कि बलदेव सिंह लड़कियों के साथ मारपीट करते हैं और गाली-गलौच भी करते हैं।

शाम तक लड़कियों को बैठाए रखते हैं। इतना ही नहीं किसी भी समय घर पर बुला लेते हैं और खाना बनवाते हैं। कई बार बदतमीजी भी करते हैं। उसने बताया कि वह सुरेंद्र जी की शादी पर चली गई थी। उनके साथ बलदेव सिंह की पर्सनली दुश्मनी थी, इसी वजह से उसे ग्राउंड से निकाल दिया।

ग्राउंड में लड़कियां को ही नहीं बल्कि उनके मां-बाप को भी बलदेव की जी-हजूरी करनी पड़ती है। महिला खिलाड़ी ने बलदेव पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। उसने बताया कि उसने आज तक जितनी भी गेम खेली है, किसी का भी सर्टिफिकेट उसे नहीं दिया गया। यहां तक किसी भी खिलाड़ी को सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता था। सर्टिफिकेट मांगने पर गाली-गलौच की जाती थी।
विज्ञापन

खुलकर हाकी उपनिदेशक पर हमला

कोच प्रीतम सिवाच ने कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में खेल मंत्री अनिल विज से मुलाकात करेंगी। उनसे मांग की जाएगी कि ऐसे अधिकारी की सेवा बढ़ोतरी नहीं की जाए।

इससे पहले भी प्रीतम और बलदेव में टकराव दिख चुका है, लेकिन उन्होंने पहली बार इस तरह खुलकर हाकी उपनिदेशक पर हमला बोला है।
 
अपने उपर लगाए गए आरोप पर बलदेव सिंह, हॉकी उपनिदेशक जो भी आरोप प्रीतम या उसके साथ खिलाड़ी लगा रहे हैं, वह पूरी तरह से निराधार हैं। मैंने हरियाणा से 52 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह दिलवाई है। हॉकी की सेवा करना मेरा लक्ष्य है, कुछ लोग बेवजह परेशान हैं और मुझे भी परेशान करना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें