फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से मिलने आए पूर्व सैनिक ने पत्नी समेत खाया जहर, मौत

Sun, 14 Feb 2016 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के घर आए उसके भाई पूर्व सैनिक व उसकी पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों को गंभीर हालत में एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उन दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय पति ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से पीडब्ल्यूडी कालोनी में भी सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


जहरीला पदार्थ निगलना बना रहस्य
राजेंद्र व उसके अन्य परिजनों के अनुसार राज कपूर व उसकी पत्नी जहर निगलकर उसके घर पहुंचे थे। उन्होंने कहां पर जहर निगला और क्यों इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर हुए, यह रहस्य बना हुआ है। कहीं, बाहर जहर निगलकर पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित उसके निवास तक कैसे पहुंचे, यह भी उनकी समझ में नहीं आ रहा है।

मानसिक तौर पर परेशान हो जाता था राज कपूर
केयू थर्ड गेट पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि राज कपूर के भाई राजेंद्र का कहना है कि उसका भाई कभी-कभी मानसिक तौर पर परेशान हो जाता था। शायद इसी कारण उसने यह कदम उठा लिया है। राज कपूर के पुत्र सुमित ने भी बयान दिया है कि वह कई बार अत्यधिक मानसिक तौर पर परेशान हो जाते थे। सुमित के बयान पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक के रहने वाले ‌थे मृतक पति-पत्नी

रोहतक के राजेंद्र नगर निवासी राजेंद्र सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग में कुरुक्षेत्र में ड्राफ्ट्समैन हैं, जो विभाग की एनआईटी के साथ ही स्थित कालोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वीरवार को रोहतक से उनका बड़ा भाई राज कपूर (52) अपनी पत्नी बाला देवी (50) के साथ उसके घर आया था। शुक्रवार को वे वापस रोहतक जाने लगे।

दोपहर बाद राजेंद्र उन्हें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के थर्ड गेट से ऑटो में बैठाकर घर चला गया। रात करीब 9 बजे पति-पत्नी वापस राजेंद्र के घर पहुंचे, लेकिन उनकी हालत काफी खराब थी। दोनों के मुंह से किसी जहरीले पदार्थ की दुर्गंध आ रही थी। उनकी बिगड़ी स्थिति देख राजेंद्र ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और दोनों को एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।

डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देख पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय राज कपूर ने दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी बाला देवी की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने राजेंद्र के घर और पीजीआई, चंडीगढ़ में पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस राजेंद्र सिंह के बयान के आधार पर जांच में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें