फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़ दी दो बहनें, फिर जो हुआ क्या कहने

Thu, 05 Dec 2013 03:19 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्लोमाजारा लाइट प्वाइंट पर बहन से मिलकर घर लौट रहीं दो बहनों से करीब आधा दर्जन मनचलों ने छेड़छाड़ की। जब दोनों बहनों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनको पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हल्लोमाजरा निवासी महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

हल्होमाजरा निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी एक बहन पटियाला और दूसरी रायपुरखुर्द में रहती है। दोनों बहने उससे मिलने आईं थीं। मिलने के बाद वह मंगलवार रात करीब 9.30 बजे घर वापस जा रहीं थीं।

इस दौरान लाइट प्वाइंट के पास पहले से खड़े युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए गाली गलौच शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


आरोपी युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसका पर्स छीनकर भाग गए। बकौल महिला पर्स में एक सोने की बाली थी। पीड़ित ने बताया उसकी एक बहन का मोबाइल फोन भी आरोपियों ने तोड़ दिया है।

महिला ने गुरप्रीत, सतनाम, नाजू पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि वह आरोपियों के अन्य साथियों को नहीं पहचानती है। वारदात की सूचना पर पीसीआर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें