फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआई ने पत्नी को मारी तीन गोलियां, फिर उठाया खौफनाक कदम...गुस्से ने उजाड़ दिया परिवार

Tue, 22 Jan 2019 09:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
विज्ञापन

एक पल के गुस्से ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। पुलिस में ईएसआई के पद पर तैनात एक युवक ने पहले पत्नी को तीन गोलियां मारी फिर एक और खौफनाक कदम उठा लिया। हंसता खेलता पूरा परिवार एक झटके में बिखर गया। मामला हरियाणा के अंबाला का है। हरियाणा पुलिस में तैनात ईएसआई गुरदीप सिंह ने सोमवार दोपहर अपनी सर्विस रिवाल्वर से पत्नी को तीन गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

विज्ञापन


दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस घटना को मर्डर और सुसाइड के एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल, कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीण मामला घरेलू कलह का बता रहे हैं, जबकि पुलिस गुरदीप को दिमागी तौर से परेशान बता रही है। दोनों के 9, 11 और 14 साल के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़का और एक लड़की है।

पुलिस के अनुसार, गांव नसड़ौली निवासी गुरदीप सिंह (45) इस समय पंचकूला में पीसीआर नंबर-7 के इंचार्ज के रूप में तैनात था। दोपहर एक बजे उसने अपनी पत्नी सुरेंद्र कौर (39) के सिर में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। मौके के हालात देखकर लगता है कि गुरदीप तीन गोलियां मारने के बाद और गोलियां सुरेंद्र को मारना चाहता था, लेकिन चौथी गोली पिस्टल में फंस गई। 

विज्ञापन

इसी रिवाल्वर से मारी गई गोली
गुरदीप ने गोली रिवाल्वर से निकालकर वहीं फेंक दी। इसके बाद घर से 50 मीटर दूर जाकर सुनसान जगह पर खुद की कनपटी में गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा सुरेंद्र कौर खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। जबकि घर के बाहर गुरदीप मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। साथ ही उसकी रिवाल्वर पड़ी थी। 

वारदात के समय घर पर नहीं था कोई
बताया जाता है कि वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। गुरुदीप और सुरेंद्र कौर के दोनों बेटे और एक बेटी स्कूल गए थे। ग्रामीणों ने तुरंत पटवी पुलिस को सूचना दी। जांच करने पहुंची पुलिस को मौके से दो जिंदा कारतूस और रिवाल्वर मिला है। जानकारी मिलते ही एएसपी चंद्रमोहन और एसपी आस्था मोदी ने भी मौका मुआयना किया।

थाना पंजोखरा के एसएचओ दीपक ने बताया कि फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौका मुआयना किया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

काफी समय से चल रहा था घरेलू विवाद 

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। यह मामला महिला सेल में भी चला था। रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर मामला खत्म कर दिया था। ग्रामीण बताते हैं कि उसके बाद सब ठीक चल रहा था। सोमवार को भी दोपहर 12 बजे तक घर में शांति थी।  

पुलिस बोली-मानसिक रूप से परेशान रहता था गुरदीप 
घटना के बाद पुलिस गुरदीप का मेडिकल रिकॉर्ड इकट्ठा करने में लग गई। पंजोखरा थाने में तैनात जांच अधिकारी टहल सिंह का कहना है कि पटनायक अस्पताल से गुरदीप के कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वह दिमागी तौर से परेशान था। सवाल यह है कि जब वह बीमार था तो उसे विभाग ने ड्यूटी पर क्यों रखा था। विभाग की तरफ से गुरदीप को रिवाल्वर भी जारी की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें