फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतसर में जालंधर STF की नशा तस्करों से मुठभेड़, एक जख्मी समेत दो काबू

Thu, 18 May 2023 09:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एसटीएफ के एसआई हरदीप सिंह ने बताया कि इनका तीसरा आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया, जो तरनतारन के निकट गांव झब्बाल का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन रोड स्थित भाई मंझ सिंह रोड इलाके में गुरुवार को जालंधर एसटीएफ की टीम और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बीच एक नशा तस्कर जख्मी हो गया। एसटीएफ ने जख्मी नशा तस्कर सहित दो को काबू कर लिया जबकि इनका तीसरा साथी मोटरसाइकिल से फरार होने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन


पुलिस मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी नशे की खेप लेकर उसे आगे सप्लाई करने जा रहे हैं। इसके बाद एसटीएफ जालंधर के सब-इंस्पेक्टर हरदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने भाई मंझ सिंह रोड नाकेबंदी कर दी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर तीन युवकों को आते देख उन्हें रुकने का इशारा किया तो एक तस्कर ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में एसटीएफ की टीम ने भी उन पर फायरिंग शुरु कर दी। 

एसटीएफ की फायरिंग में एक तस्कर जख्मी हो गया। मुठभेड़ के दौरान दो तस्करों को काबू कर लिया गया, जबकि इनका तीसरा साथी फरार हो गया। एसटीएफ ने काबू किए गए आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ जालंधर द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ निक्का और जसप्रीत सिंह पंडोरी रनसिंह के रूप में सामने आई है। हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसटीएफ के एसआई हरदीप सिंह ने बताया कि इनका तीसरा आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया, जो तरनतारन के निकट गांव झब्बाल का रहने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें