फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर पाक तस्करों से मुठभेड़, एक मरा

Wed, 17 Dec 2014 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ ने सरहद पर हेरोइन की डिलीवरी देने आए एक पाकिस्तानी तस्कर को मार गिराया। वहीं दो तस्कर धुंध और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। दो भारतीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि दो तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर 14 गोलियां दागी। घटनास्थल से बीएसएफ को 85 करोड़ रुपये की हेरोइन, दो पैकेट अफीम, दो पाकिस्तानी मोबाइल फोन, दो पाक सिम कार्ड बरामद हुए हैं। घटना सोमवार को पंजाब की बीएसएफ पोस्ट केपी जत्तन (गुरदासपुर) में घटी।

बीएसएफ पंजाब के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि उन्हें खुफिया एजेंसी ने सूचना दी थी कि पोस्ट केपी जत्तन के पास से पाकिस्तान की तरफ से भारी संख्या में हेरोइन की डिलीवरी इंडियन तस्करों को की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

85 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

इस पर बीएसएफ और स्पेशल ऑपरेशन सेल पंजाब पुलिस अमृतसर ने संयुक्त अभियान चलाया। आईजी ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन 38 के जवान पोस्ट के पास गश्त कर रहे थे।

सोमवार रात करीब 2.10 बजे फेंसिंग के पास पाकिस्तानी तस्करों की हलचल महसूस हुई। बीएसएफ के जवान सतर्क हो गए और उन्होंने पाक तस्करों को चेतावनी दी। उसी समय पाकिस्तानी तस्करों ने बीएसएफ पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बीएसएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी तस्करों पर गोलियां दागी।

इस हादसे में एक पाकिस्तानी तस्कर की मौत हो गई, जबकि दो तस्कर धुंध का लाभ उठाकर भाग निकले। बीएसएफ ने योजना अनुसार इंडियन तस्करों को भी वहीं पर दबोच लिया। पकड़े गए इंडियन तस्करों की पहचान वरुण पुरी वासी अमृतसर और जगदीप सिंह वासी गुरदासपुर के रूप में हुई है, जबकि दो इंडियन तस्कर भागने में कामयाब हो गए।

आईजी ने बताया कि फरार हुए दो इंडियन तस्करों के बारे में पंजाब पुलिस को सूचना दे दी गई है उनकी तलाश की जा रही है। आईजी ने बताया कि घटनास्थल से सर्च अभियान के दौरान हेरोइन के 17 पैकेट मिले, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 85 करोड़ रुपये है।

इसी तरह दो अफीम के पैकेट, दो पाकिस्तानी मोबाइल फोन और दो पाक सिम कार्ड बरामद हुए हैं। इस मौके पर डीआईजी एनके मिश्र समेत अन्य बीएसएफ अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें