फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में अकाली वर्कर की गोली मारकर हत्या

Sat, 14 Feb 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल (बठिंडा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में निकाय चुनाव के लिए शुरू हुए कुर्सी युद्ध ने अब तल्ख रूप धारण करना शुरू कर दिया है। इसके चलते शुक्रवार को रामपुरा फूल में पीपीपी नेता लखवीर सिंह लक्खा सिधाना ने शिअद के एक समर्थक को गोली मार दी। इसके बाद घायल को पहले रामपुरा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे आदेश मेडिकल कालेज भुच्चो रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लक्खा सिधाना, सेवक सिंह फूल समेत कई लोगों के खिलाफ भादंस की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन करने के अलावा आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले में नाकेबंदी भी कर दी गई है।

डीएसपी गुरदीप सिंह गोसल ने बताया कि शुक्रवार को महराज गांव निवासी और शिअद समर्थक गुरवीर सिंह गोल्डी अपने पार्टी के उम्मीदवारों के साथ उनके नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए एसडीएम आफिस फूल आया हुआ था। वहीं पर पीपीपी नेता लखवीर सिंह लक्खा सिधाना भी किसी अन्य उम्मीदवार के साथ आया हुआ था।
विज्ञापन


इन दोनों में पहले से ही रंजिश थी। नामांकन पत्र दाखिल करवाते समय इन दोनों के बीच तकरार हो गई। इसके बाद लक्खा सिधाना और उसके साथी अदालत परिसर के बाहर गुरवीर गोल्डी को गोली मारकर मौके से फरार हो गए।

आरोपी लक्खा सिधाना मौजूदा समय पीपीपी का क्षेत्रिय इंचार्ज है। उसने पीपीपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। लक्खा पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज रहे हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। जिला प्रशासन ने पहले ही रामपुरा फूल को चुनावी हिंसा की आशंका के चलते संवेदनशील घोषित किया हुआ है।

मलूका ने दिए आरोपियों को काबू करने के निर्देश
ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका भी घटना की जानकारी मिलते ही रामपुरा के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से हमदर्दी जाहिर की। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए पुलिस को आरोपियों को जल्दी काबू करने की हिदायत भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें