फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या

Sun, 12 Aug 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के नवांशहर स्थित गांव बेगमपुर में शनिवार-रविवार की रात करीब दो बजे घर में घुसे लुटेरों ने एक बुजुर्ग का कत्ल कर दिया। इसके बाद मृतक की पत्नी, बहू और बेटी को बंधक बनाकर गहने लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक जोगा सिंह के बेटे मनदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वे चार साल से बेगमपुर में रह रहे हैं। मनदीप कुमार कुछ ही महीने पहले विदेश से आए हैं। शनिवार-रविवार रात करीब 2 बजे घर के ऊपर से उनके पिता जोगा सिंह के चीखने की आवाज आई। जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो उसने देखा तो घर में लुटेरे घुसे हुए थे। लुटेरों ने उन पर भी हमला कर दिया और घर की महिलाओं को एक साइड पर बिठाकर पूरे घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी।

 लुटेरों ने घर के सदस्यों के पहने हुए गहने भी उतरवा लिए और घर के अंदर हर कमरे की तलाशी ली। लुटेरे घर में करीब आधा घंटे रहे। इस दौरान लुटेरों की ओर से गंभीर रुप से घायल किए गए उनके पिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात को ही मौके पर डीएसपी मुख्तयार राय, एसएचओ शहबाज सिंह, सीआईए इंचार्ज सुरिंदर चांद पहुंचे और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


सुबह एसएसपी दीपक हिलौरी भी राजा अस्पताल में उपचाराधीन मनदीप कुमार का हाल जानने पहुंचे और उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। मनदीप कुमार के अनुसार लुटेरे उनके परिवार के सदस्यों के पहने हुए गहने और पर्स से भी कीमती सामान ले गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर लूट और कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। लुटेरे आपस में हिंदी में बात करते थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है, कि वे किसी अन्य राज्य से संबंधित हो सकते हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें