फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: बड़े ने छोटे भाई की कर दी हत्या, रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट, ये वजह आई सामने

Sun, 27 Nov 2022 07:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मृतक की पत्नी ने बताया कि आरोपी बलजीत कौर ने राजविंदर सिंह के पेट पर लात मारी और पति को उकसाया। इस दौरान बुरी तरह से घायल पति राजिंदर सिंह वहां पड़ा रहा। वह नीचे पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने किसी तरह से अपने पति को गुरदेव अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत बता दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति ने छोटे भाई के सिर पर रॉड मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह (50) के रूप में हुई है। पत्नी रमनदीप कौर ने राजविंदर सिंह को पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत बता दिया गया।

विज्ञापन


सूचना के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने रमनदीप कौर की शिकायत पर जेठ बलजीत सिंह और जेठानी सुखराज कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
 
रमनदीप कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि पति अपना कारोबार करता था और देर रात करीब 10 बजे रोज घर आता है। ससुर लाटपाल सिंह ने जेठ बलजीत सिंह को अपनी जायदाद से बेदखल कर रखा है। इसी कारण दोनों भाइयों में विवाद रहता है। 
विज्ञापन


रमनदीप कौर के मुताबिक आरोपी उसके परिवार को परेशान करने के लिए रोज जल्दी ही गेट को बंद कर देता था ताकि उन्हें आने जाने में दिक्कत हो। शनिवार की रात को भी उसका पति रोज की तरह 10 बजे घर आया तो आरोपी ने पहले तो काफी समय तक दरवाजा नहीं खोला। जब खोला तो आरोपी ने एकदम से लोहे की रॉड से हमला करना शुरू कर दिया। 

इसी दौरान आरोपी बलजीत कौर ने राजविंदर सिंह के पेट पर लात मारी और पति को उकसाया। इस दौरान बुरी तरह से घायल पति राजिंदर सिंह वहां पड़ा रहा। वह नीचे पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने किसी तरह से अपने पति को गुरदेव अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत बता दिया गया। सूचना के बाद पुलिस भी वहां पहुंची। थाना सराभा नगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें