फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश जमा कराने गया था वो कि...

Tue, 14 Jan 2014 10:08 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में सोमवार को कैश जमा कराने जा रहे युवक को कुछ लोगों ने हमला कर लूटने की कोशिश की। लुटेरों ने युवक पर डंडों और चाकू से वार करने की भी कोशिश की, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए रुपयों से भरा बैग नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


वारदात देखकर आसपास की मार्केट के कुछ लोग उसकी मदद के लिए आए, लेकिन तब तक लुटेरे सुरक्षित भाग निकले। बैग में 3.30 लाख रुपये रखे थे। मटौर पुलिस ने युवक की शिकायत ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है, जब सेक्टर-39, चंडीगढ़ निवासी मोहिंदर कुमार अपने ऑफिस का कैश जमा कराने के लिए फेज-7 स्थित एचडीएफसी बैंक जा रहा था।

मोहिंदर फेज-6 स्थित भूषण इंटरप्राइजिज में बतौर अकाउंटेट है। पिछले तीन सालों से वह यहां काम कर रहा है और लगभग रोजाना वह कैश जमा कराने के लिए आता है।

मोहिंदर ने बताया कि वह सुबह करीब 11.30 बजे बैंक के पिछली तरफ अपनी बाइक खड़ी करने जा रहा था। वहां रास्ते में एक युवक उसकी बाइक के सामने आया है और उसे रोकने की कोशिश की। इतने में दूसरा युवक भी उसके करीब आया और दोनों ने मोहिंदर पर डंडों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


उन्होंने मोहिंदर के सिर और टांगों पर डंडों से हमला किया। हेलमेट पहना होने के कारण उसे ज्यादा चोटें नहीं आईं। दोनों लुटेरे मोहिंदर से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश करने लगे।

एक ने तो चाकू निकाल कर बैग की तनियां भी कांट दीं, लेकिन मोहिंदर ने हिम्मत नहीं हारी और बैग को नहीं छोड़ा। इतने में एक बुजुर्ग और कुछ लोग साहस कर मोहिंदर को बचाने आए, लेकिन तब तक लुटेरे मौके से भाग चुके थे।

चेहरे छुपा कर आए थे
मोहिंदर ने बताया कि लुटेरे कुल तीन थे, जिनमें एक बाइक को स्टार्ट कर बैठा था और दो युवकों ने उससे लूट का प्रयास किया।

मोहिंदर ने बताया कि एक लुटेरे ने मंकी कैप से अपना चेहरा ढका हुआ था, जबकि दूसरे ने लोई ओढ़ी हुई थी। इनमें से एक का कद करीब 6 फीट बताया। उनके पास यामाहा एफजी बाइक थी और जिस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।

कोई बचाने नहीं आया
मोहिंदर ने बताया कि जब उसके साथ यह घटना हुई, तो वह चिल्लाता रहा, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया। लोग खड़े तमाशा देख रहे थे। काफी देर बाद कुछ लोग हिम्मत कर उसे बचाने आए।

लोग खुद भी बरतें सतर्कता
मटौर मार्केट के एसएचओ एनपीएस लहल ने बताया कि कैश संबंधी मामलों में लोगों को खुद भी सतर्कता बरतनी चाहिए।

लहल ने कहा कि यदि कोई रोजाना कैश लेन-देन और जमा कराने का काम करता है, तो उसे वाहन बदलकर, रास्ते बदलकर या फिर समय बदलकर जाना चाहिए, ताकि कोई उन्हें फॉलो न कर सके।
विज्ञापन


उन्होंने भूषण इंटरप्राइजेज के मालिकों को भी कहा कि उन्हें भी अगर रोजाना कैश जमा कराना होता है, तो अपने अलग-अलग कर्मचारियों को भेजें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें