फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजिप्ट की युवती से छेड़छाड़ के दोषी को मिली कैद

Sat, 21 Jan 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
पिछले साल अगस्त में इजिप्ट की युवती को सुनसान जगह ले जाकर उससे छेड़छाड़ करने के दोषी शास्त्री नगर मनीमाजरा निवासी नन्नू (36 वर्ष) को जिला अदालत ने एक साल की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


साथ ही उस पर एक हजार रुपये आर्थिक जुर्माना लगाया है। नन्नू के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज किया गया था। पीड़िता चंडीगढ़ में एक एनजीओ के साथ समाजसेवा के मकसद से दो माह के लिए भारत आई थी। 

पुलिस ने केस दर्ज होने के एक सप्ताह बाद ही कोर्ट में चालान दायर कर दिया था। इसके बाद नन्नू पर अपहरण और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस का ट्रायल शुरू हुआ था। कोर्ट में दर्ज कराए बयान में युवती ने अदालत में नन्नू की पहचान करते हुए उसके खिलाफ बयान दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है मामला ?

छेड़छाड़ - फोटो : DEMO Pics
पिछले साल 12 अगस्त की शाम को इजिप्ट की 21 वर्षीय युवती ने एलांते मॉल से सेक्टर-43 स्थित अपने पीजी के लिए ऑटो लिया था।

 रास्ते में जब वह सेक्टर-45/44/49/50 के लाइट प्वाइंट के पास पहुंची तो ड्राइवर ने ऑटो मोड़ लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। 

युवती ने शोर मचाया तो युवती का शोर सुनकर पास ही खड़े दो युवक उसकी मदद के लिए दौड़े। युवकों को आता देख नन्नू ऑटो मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें