फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडों का रेट पूछने के बहाने बुलाया और गोलियों से छलनी कर दिया, गैंग ने ली जिम्मेदारी

Mon, 18 Jun 2018 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
अंडों का रेट पूछने के बहाने व्यापारी को बुलाया और बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना पंजाब के बठिंडा की है। फूल थाना के अधीन पड़ते कस्बा फूल में रविवार को यह वारदात अंजाम देने के बाद दविंदर बंबीहा गैंग के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन


एसएसपी नवीन सिंगला का कहना था कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल पुुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि गैंग के सरगना दविंदर बंबीहा को 2016 में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। जानकारी के मुताबिक हरदेव सिंह (42) उर्फ गोगी फूल टाउन-गांव गिलकलां मार्ग पर स्थित अपने ‘कीरत पोल्ट्री फार्म’ में काम कर रहा था।

सुबह दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर पोल्ट्री फार्म में आए और अंडों का रेट पूछने के लिए गोगी को पास बुलाया। जैसे ही गोगी उनके पास गया तो आरोपियों ने उस पर पिस्तौल से दो गोलियां दाग दीं। इसमें से एक उसके माथे में और दूसरी उसके पेट में लगी। इसके बाइक सवार मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गोलियां चलने की आवाज सुनकर पोल्ट्री फार्म में काम करने वाला मजदूर भागकर आया और गोगी को खून से लथपथ नीचे गिरे देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर पोल्ट्री फार्म में बनी कोठी में रहता उसका भाई और अन्य पारिवारिक सदस्य भी मौके पर पहुंचे और गोगी को स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने गोगी को मृत घोषित कर दिया।

थाना फूल की पुलिस ने मृतक के भाई मेघ सिंह के बयान पर मामला दर्ज करके अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना के थोड़ी देर बाद ही बंबीहा गैंग के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ले ली। पुलिस ने सोशल मीडिया पर आए मैसेज की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने थाना फूल में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गैंगस्टर ग्रुप की ओर से ली जा रही जिम्मेदारी संबंधी जांच की जा रही है।
- नवीन सिंगला, एसएसपी, बठिंडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें