फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी के रडार पर हैं ये व्यापारी, करोड़ों की नगदी और सोना हो चुका बरामद

Sun, 18 Dec 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ईडी ने दर्जी के घर से ढाई किलों सोना बरामद किया
विज्ञापन
शहर से अभी तक ईडी के हत्थे दो व्यापारी चढ़े हैं। एक से ईडी ने करोड़ों रुपये बरामद किए तो दूसरे व्यापारी से करोड़ों रुपयों के मूल्य के सोने के गहने,  ईंटें व बिस्कुट मिले हैं।
विज्ञापन


इत्तेफाक देखिए की दोनों ही सेक्टर 22 के हैं और दोनों का कारोबार भी कपड़ों से जुडा़ है। एक कपड़ा बेचता है तो दूसरा सिलता है। शनिवार को ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर दया इंदर सिंह ने बताया कि महाराजा टेलर के मालिक से जो सोना व नगदी मिली है उसकी अभी जांच चल रही है।

मामले में अभी एफआईआर व गिरफ्तारी नहीं हुई है। सेक्टर 22 की कपड़ा मार्केट शहर की एक बड़ी कपड़ा मार्केट है। बने बनाए कपड़ों की लेटेस्ट डिजाइन व ट्रेंड इस मार्केट में  शहर में सबसे पहले आता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सेक्टर 22 के व्यापारी जांच एजेंसियों के रडार पर

ईडी ने दर्जी के घर से ढाई किलों सोना बरामद किया
शहर के छोटे से लेकर बड़े से बड़े ज्वेलरों की दुकानें भी सेक्टर 22 में ही हैं। ईडी ने जब मंगलवार को कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन को पकड़ा था तो उसके बाद सूत्रों से पता चला था कि शहर के करीब 14 व्यापारी ईडी के रडार पर हैं।

उनके घरों और व्यापारिक संस्थानों पर जल्द ही छापे पड़ेंगे। अभी सेक्टर 22 में कुछ और कपड़ा व ज्वेलरी शॉप्स पर छापे पड़ सकते हैं। 

आयकर विभाग ने भी सेक्टर 22  स्थित पीपी ज्वेलर के शोरूम में दो दिनों तक सर्वे किया था। सर्वे में आयकर अधिकारी कई फाइलें व दस्तावेज जांच के लिए अपने साथ ले गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें