फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला के मुददे पर चुनाव आयोग का स्टैंड स्पष्ट

Sat, 04 Oct 2014 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला द्वारा चुनाव प्रचार किए जाने पर चुनाव आयोग ने अपना स्टैंड साफ कर कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने कहा कि आयोग इनेलो सुप्रीमो के प्रचार मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा।
विज्ञापन


क्योंकि चौटाला का नाम आयोग के पास इनेलो के स्टार कैंपेनर की सूची में शामिल है। अगर किसी को आपत्ति है तो वह सक्षम न्यायालय में मामले को ले जा सकता है मालूम हो कि विपक्षी दलों का आरोप है कि चौटाला को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिली है जबकि वह चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत शनिवार को चंडीगढ चुनावी तैयारी और समीक्षा के लिए अधिकारियों संग बैठक करने आए थे। संपत ने कहा कि चुनाव में शराब बांटने और प्रत्याशियों के खर्च पर निगरानी के लिए 270 उड़नदस्ते और 270 निगरानी टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


अब तक हरियाणा में अलग अलग टीमों की ओर से करीब पौने दो करोड़ रुपये की अफीम और चूरा पोस्त पकड़ा गया है, जबकि 6 करोड़ रुपये की शराब पकड़ी जा चुकी है। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद वीएस संपत ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कानून एवं व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए पहली बार पांच पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा 46 सामान्य आब्जर्वर, 21 चुनावी आब्जर्वर तथा 10 मतदाता जागरूकता आब्जर्वर भी तैनात होंगे।

प्रदेश में कुल 16357 मतदान केंद्र
अधिकारियों से बैठक करने से पहले राजनीतिक दलों के साथ भी बैठक की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 16357 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस बार अति संवेदनशील केंद्रों की संख्या संवेदनशील से भी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2665 संवेदनशील और 2700 अति संवेदनशील केंद्रों के रूप में पहचान की गई है। इस मौके पर पर केंद्रीय चुनाव आयुक्त डॉ एस एन ए जैदी, उप चुनाव आयुक्त  उमेश सिन्हा, महानिदेशक पीके दास, हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद भी मौजूद थे।
 
सभी के घर पहुंचेगा फोटोयुक्त मतदान पर्ची
वीएस संपत ने बताया कि चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की ओर से फोटोयुक्त मतदान स्लिप घर पर ही उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। इसे पहचान पत्र के रूप में भी मान्य समझा जाएगा। चुनाव में 80 केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की कंपनियां उपलब्ध कराई जा रही है।
    
उम्मीदवारों को एकल खिड़की की सुविधा
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एकल खिड़की की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसमें सभी संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उम्मीदवारों को रैलियां, हैलीकॉप्टर के उपयोग तथा वाहनों के प्रयोग की अनुमति प्रदान की जाएगी। 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1351 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें