फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नशे की तस्करी, NCB ने ड्रग्स संग दबोचा ऑटो चालक

Fri, 14 Oct 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
चंडीगढ़ में नशा तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एनसीबी ने चरस और गांजा के साथ ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक से एनसीबी ने 1.5 किलो चरस और 260 ग्राम गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन


आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एनसीबी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला महोवा के गांव काकुन के रहने वाले राघवेंद्र तिवारी (25) के रूप में हुई है।

एनसीबी सुपरिंटेंडेंट कुलदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी पिछले तीन सालों से चंडीगढ़ में रह रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 9 बार नशीले पदार्थ मनाली व दिल्ली से ला कर शहर में बेच चुका है। एनसीबी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि ऑटो ड्राइवर इस तरह तस्करी कर रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एनसीबी ने सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैप लगाया और जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा उसको दबोच लिया। जब ऑटो की तलाशी ली तो सीट के नीचे से गांजा व चरस बरामद हुआ।

एनसीबी का कहना है कि  आरोपी चरस मनाली से और गांजा दिल्ली से लाया था। एनसीबी ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को जिला अदालत में पेश कर आरोपी को एनसीबी रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें