फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों ने नशे में लेडी कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी

Sun, 26 Oct 2014 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-18/19 चौक पर शुक्रवार सुबह तीन सहेलियों ने शराब के नशे में जबरदस्त हंगामा किया। पुलिस ने रोका तो उन्होंने लेडी कांस्टेबल को पीट दिया और वर्दी भी फाड़ दी। इनमें दो युवती हैं, जबकि एक नाबालिग है।
विज्ञापन


थाना सेक्टर-19 ने उन्हें काबू कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो युवतियों को न्यायिक हिरासत में और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

यह घटना अलसुबह चार बजे की है। सेक्टर-18/19/20/21 चौक से गुजरते एक राहगीर ने देखा कि तीन लड़कियां शराब के नशे में धुत होकर हंगामा मचा रही हैं। उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीसीआर टीम घटनास्थल पर पहुंची और लेडी कांस्टेबल मुनीषा ने हंगामा करने से रोका।
विज्ञापन


इतने में उन लड़कियों ने कांस्टेबल को घसीट लिया और पीटने लगीं। दूसरी कांस्टेबल बचाव में आई तो लड़कियां उसे भी पीटने लगीं। इसके बाद पीसीआर टीम में शामिल पुरुष पुलिसकर्मी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके अन्य महिला कांस्टेबल को बुलाया और तब जाकर मामला शांत हुआ। चोटिल लेडी कांस्टेबल को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

मेडिकल में नशे की पुष्टि, थाना प्रभारी को धमकी

चंडीगढ़ पुलिस ने तीनों लड़कियों का सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल करवाया। मेडिकल के दौरान पाया गया कि तीनों लड़कियों ने शराब और अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था।

थाना प्रभारी को धमकी: चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, इन तीन आरोपियों में से एक युवती का भाई संदीप पेशी पर आने के दौरान फरार हो गया था। सूत्रों के अनुसार, बहन की गिरफ्तारी के बाद संदीप सेक्टर-19 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी को फोन पर लगातार धमकी दे रहा है। इस मामले में सेक्टर-19 थाना पुलिस में डीडीआर भी दर्ज की गई है।

वकील से मारपीट में आरोपी है भाई: पंजाब पुलिस के दो कर्मचारी छह अक्तूबर को संदीप को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश करने लेकर आए थे। रोपड़ पुलिस इस आरोपी को वकील से मारपीट करने के मामले में पेश करने के लिए लेकर आई थी। इसी बीच पुलिस को चकमा देकर संदीप अपने साथी के साथ सफेद रंग की आल्टो कार में फरार हो गया था।

पूनम दिलावरी, थाना प्रभारी, सेक्टर-19 ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सेक्टर-18/19/20/21 के चौक पर हंगामा हो रहा है। मौके से तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। इन लड़कियों के खिलाफ कांस्टेबल मुनीषा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें