शराब के नशे में हैवान बने बाप ने अपनी बेटी को ही बनाया हवस का शिकार। मामला पंजाब के लुधियाना का है। पत्नी के झगड़ा कर मायके जाने के बाद थाना सदर इलाके में रहने वाले एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ शराब के नशे में दुराचार कर डाला।
घटना का पता उस समय चला जब नाबालिग ने अपनी मां को फोन पर जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। उधर, पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।