पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक किसान के खेत में छुपाकर रखी 8 किलो 30 ग्राम हेरोइन और कुछ मात्रा में अफीम बरामद की है। एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती गांव रतोके के किसान गुरलाल सिंह ने अपने कुछ साथियों की सहायता से अपने खेत में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई हेरोइन दबा रखी है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किसान गुरलाल सिंह के खेत से 8 किलो 30 ग्राम हेरोइन और 30 ग्राम अफीम बरामद की। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने गुरलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला
गुरलाल सिंह पहले से भी गैस कटर से एक एटीएम मशीन काटने के मामले में पुलिस का वांछित था। उन्होंने बताया कि पुलिस गुरलाल सिंह का रिमांड प्राप्त कर इस मामले के अन्य आरोपियों को भी शीघ्र पकड़ेगी।