अटारी बॉर्डर पर मालगाड़ी में पकड़ी गई ड्रग्स
- फोटो : अमर उजाला
सेना और कस्टम विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब पाकिस्तान से आई मालगाड़ी में ड्रग्स बरामद की गई। विभाग ने शुक्रवार को अमृतसर में अटारी रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तान से मालगाड़ी के जरिये लाई गई एक किलो 130 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है।
डिप्टी कमिश्नर जसमीत सिंह ने बताया कि बोगी खाली थी और जब चेकिंग की गई तो इसके एक कैविटी में यह खेप छुपा कर रखी गई थी। उनका कहना है कि आमतौर पर यह दिखाई नहीं दे रही थी। गहन चेकिंग के बाद इसे बरामद किया गया।
इसकी खबर मिलते ही मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. अरविंद, डिप्टी कमिश्नर बलवविंदर सिंह धारीवाल तथा डिप्टी कमिश्नर अमनजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बरामद हेरोइन को सील करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया बरामद हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपये से अधिक है।