फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर गोलीबारी करके भागे तस्कर की हादसे में मौत

Sat, 30 Jan 2016 04:19 PM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर ने नाके पर खड़ी पुलिस पर गोलीबारी की। भागने लगा तो सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी महिला मित्र बुरी तरह घायल हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। हादसा अमृतसर के गांव कसेल के पास हुआ। घायल महिला को को थाना सराय अमनात खां पुलिस ने गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती करवाया।
विज्ञापन


छानबीन में पुलिस ने 32 बोर का रिवोलवर और 10 ग्राम हेरोईन बरामद की है। सूचना मिलने पर डीएसपी जसबीर सिंह, थाना प्रभारी सराय अमानत खा जिला तरनतारन सूचा सिंह भारी पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्जकर केस की जांच शुरु कर दी है।

डीएसपी जसबीर सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे तस्कर गुरलाल सिंह निवासी बसारके अपनी महिला मित्र अमनदीप कौर (34) निवासी छहेरटा के साथ 10 ग्राम हेरोईन किसी को खेप देने जा रहे थे। गांव कसेल के पास पुलिस नाका को देखकर उन्होंने पुलिस पर 32 बोर रिवालवर से गोली दाग दी।
विज्ञापन


गोली दागने के बाद दोनों मोटरसाईकिल पीछे मोड़कर भाग खड़े हुए। रास्ते में मोटरसाईकिल अननियत्रित होने के कारण 407 ट्रक में टक्कर हो गया। गुरु नानक अस्पताल ले जाते समय तस्कर गुरलाल की मौत हो गई, जबकि चिकित्सकों के मुताबिक अमनदीप कौर की हालत गंभीर बताई है।

पुलिस ने उनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोईन, 32 बोर रिवोलवर बरामद किया।  डीएसपी ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पहले से ही राज्य के कई थानों में तस्करी के केस चल रहें है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें