फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को बचते थे नशा, विदेशी युवती समेत 5 गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
अंबाला में गिरफ्तार किए गए विदेशी नशा तस्कर स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक विदेशी युवती और उसके चार दोस्त यूनिवर्सिटी में ड्रग्स सप्लाई करते थे। पुलिस ने छापा मारकर सभी को दबोच लिया। घटना हरियाणा के अंबाला की है। छापेमारी के दौरान पुलिस को आरोपियों से ब्राउन पाउडर मिला, जिसे पुलिस कोकीन मान रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम तनजानिया की जैयल, नाईजीरियन करीस्ट कोफी व चिडोजी इनोसेंट तथा मुलाना गांव के रहने वाले कार्तिक वालिया और वाराणसी के अलीनगर बाजार के रहने वाले तोसिब अहमद बताया जा रहा है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें खबरी ने सूचना दी थी कि एमएम यूनिवर्सिटी की तरफ जाने वाली रोड पर बने पीजी में विदेशी रहते हैं, जो नशे का कारोबार करते हैं। इस सूचना के आधार पर वीरवार रात पुलिस ने पीजी में छापा मारा और तीन विदेशी नागरिकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान विदेशी लड़की की जेब से एक पॉलीथिन मिला, जिसमें ब्राउन पाउडर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से खरीदकर लाए थे ड्रग्स

अंबाला में गिरफ्तार किए गए विदेशी नशा तस्कर स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक तोसिब एमएम यूनिवर्सिटी में फिजियोथरेपी लास्ट ईयर का स्टूडेंट है। तोसिब व कार्तिक के जरीए ही वह विदेशी यहां नशा बेचने का काम करते हैं। गुरुवार रात भी इनके बीच आपस में कोकीन की खरीद-फरोख्त को लेकर बातचीत चल रही थी।  पूछताछ में यह भी पता चला है कि नशे की यह खेप यूनिवर्सिटी के ही आसपास युवाओं तक पहुंचाई जानी थी।

पुलिस के अनुसार, तनजानिया की रहने वाली जैयल व नाईजीरियन करीस्ट कोफी आपस में फ्रेंड हैं और ये दोनों ही दिल्ली से ब्राउन पाउडर खरीदकर लाए थे। जिसकी कीमत करीब तीन लाख के आसपास आंकी गई है। यहां आने पर इन्हें नाईजीरियन चिडोजी इनोसेंट मिल गया। इन्हें यह खेप कार्तिक व तोसिब को सप्लाई करनी थी। उसके बाद वह आगे युवाओं को मोटे दाम पर बेचा जाना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें