फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर पुलिस को देख भागने लगा, दबोचा तो मिली होश उड़ाने वाली चीज

Sun, 22 Jan 2017 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किया नशा तस्कर
विज्ञापन
नाके पर खड़ी पुलिस को देखकर मुड़ गया। टीम ने पीछा करके दबोचा तो उसकी जेब से वो चीज मिली, देखकर पुलिस हैरान रह गई। मामला पंजाब के लुधियाना का है। बाहरी राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को थाना माडल टाऊन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चतर सिंह पार्क के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में नंदपुर स्थित प्रेम कालोनी निवासी उमरपाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गहै। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया पुलिस ने चतर सिंह पार्क के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया और पीछे मुड़ने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे रोक लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लाकर महानगर के लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन


वह पिछले कई सालों से अफीम की तस्करी कर रहा है। आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के दो मामले दर्ज है। वह उस पर जमानत पर रिहा हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उसके साथ तस्करी के धंधे में कौन कौन से लोग जुड़े है। आरोपी झारखंड के कौन से शहर के किस व्यक्ति से अफीम लाकर सप्लाई करता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें