नामी एसी कंपनी डेकिन के ब्रांच हेड की कार ड्राइवर लेकर फरार हो गया। वे चंडीगढ़ में एक मीटिंग अटेंड करने आए थे। घटना की जानकारी मालिक को तब लगी जब वह मीटिंग अटेंड कर बाहर निकले। गाड़ी और ड्राइवर को न देख उनके होश उड़ गए।
उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मालिक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। शनिवार रात सवा 12 बजे की इस घटना से शहर में खलबली मच गई।
जानकारी के अनुसार, देश की नामी डेकिन (एसी निर्माता) कंपनी के सील ब्रांच हेड दिनेश डानिया सेक्टर-19-ए स्थित मकान नंबर 143 में रहते हैं। वह शनिवार रात 9 बजे इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पर्ल होटल में मीटिंग अटेंड करने गए थे। मीटिंग खत्म होने के बाद जब वह होटल से बाहर निकले तो उन्हें अपनी शिफ्ट गाड़ी (सीएच-01-एएल-3803) दिखाई नहीं दी।