फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति के कत्ल की गुत्थी सुलझी, बेटा निकला हत्यारा

Sun, 27 Mar 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने आज सुलझा ली है। - फोटो : file
विज्ञापन
अमृतसर जिले के मजीठा कस्बे में गत दिनों हुए बुजुर्ग दंपति के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने आज सुलझा ली है। बुजुर्ग दंपति का कत्ल उन्ही के बेटे नवजोत सिंह ज्योति ने किया था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मजीठा के डीएसपी विशालजीत सिंह और एसएचओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सविन्द्रपाल सिंह (65) पुत्र ज्ञान सिंह और उसकी पत्नी बलबीर कौर (62) ने नवजोत सिंह ज्योति को गोद लिया था।
विज्ञापन

ज्योति नशा करने का आदी है और उसने अपनी मर्जी से 3 विवाह करवाए थे, मगर तीनों पत्नियों ने उसे छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि उसने जायदाद के लिए अपने परिजनों की हत्या की। पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर नवजोत सिंह ज्योति को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें