मालेरकोटला का डॉक्टर, जिसे पीट-पीटकर मारा गया
- फोटो : फाइल फोटो
संगरूर के मालेरकोटला में चार नेपाली युवकों ने एक डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मारपीट में डॉक्टर की बीवी बुरी तरह घायल हो गई। वारदात कस्बा अहमदगढ़ में अंजाम दी गई। आंखों के प्रसिद्ध डाक्टर रमेश पुरी और उनकी पत्नी अरुणा पुरी को चार लुटेरों ने इस कद्र पीटा कि डॉक्टर ने दम तोड़ दिया।
वारदात को अंजाम देने वाले नेपाली चौकीदार हैं और वे इस डाक्टर दंपति की कोठी में किराए पर रहते थे। घटना मंगलवार रात को घटी और सभी आरोपी कोठी में पड़े आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन तेज कर दी है। वारदात की सूचना पाते ही उच्च पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।
लूटपाट की नीयत से मुंह में कपड़ा ठूंस कर पीटा
मारपीट, झगड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
अहमदगढ़ रेलवे रोड स्थित पुरी आंखों के अस्पताल के मालिक डा. रमेश पुरी ने अपनी कोठी का एक कमरा नेपाली चौकीदारों अर्जुन, सूरज, दलीप और नरेश को रहने के लिए मुफ्त में दिया था। चूंकि डाक्टर की दोनों बेटियां विदेश में रहती हैं इसलिए दंपति कोठी में अकेले ही रहते हैं।
लूटपाट की नीयत से इन नेपाली चौकीदारों ने मंगलवार रात को डाक्टर रमेश को बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई। लुटेरों ने उनकी पत्नी को भी बांधकर पिटाई की और वह बेहोश हो गईं। हत्यारों ने अलमारी में से नकदी और सोने के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए।
लूटे गए गहनों की कीमत की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। अहमदगढ़ के एसएचओ रोशन लाल ने बताया कि चारों हत्यारों की पहचान के बाद उनके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अब उनकी तलाश तेज कर दी गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।