फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बाप: सगी बेटी से एक दिन में दो बार रेप

Fri, 06 Feb 2015 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
11वीं में पढ़ने वाली अपनी बेटी के साथ एक दिन में दो बार रेप करने वाले पिता को आखिर कर्मों क फल मिल ही गया। एडीजे नरेंद्र शर्मा की अदालत ने आरोपी पिता को दस साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


पिता पर कोर्ट ने 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर व्यक्ति को छह महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी। मामला, हरियाणा के हिसार जिले से जुड़ा है।

कोर्ट में चले अभियोग के अनुसार एक व्यक्ति पर उसकी ही बेटी ने दुष्कर्म करने का केस दर्ज करवाया था। उकलाना पुलिस ने बेटी की शिकायत पर पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट, दुराचार करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

दस साल कैद और 15 हजार रुपये जुर्माने

26 अगस्त 2014 को उकलाना थाना में दर्ज हुए मामले के अनुसार व्यक्ति के घर पर कोई नहीं था। उसने 11वीं में पढ़ने वाली अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। इस समय व्यक्ति की पत्नी खेत में चारा लेने गई हुई थी।

बेटी ने उस वक्त मां को कुछ नहीं बताया। पिता ने उसी रात फिर दोबारा बेटी के साथ दुराचार किया। अगले दिन सुबह जब बेटी को मां ने बदहवास स्थिति में देखा तो मामले के बारे में पूछा। बेटी ने मां को घटना से अवगत कर दिया। मां ने उसे अपनी दूसरी बेटी की ससुराल भेज दिया।

अपनी बहन के पास जाने के बाद उसने पिता के खिलाफ शिकायत लिखवाई। एडीजे नरेंद्र शर्मा की कोर्ट ने बुधवार को व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए उसे दस साल की कैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें