फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में सगी बेटी से हैवानियत पर उतरा बाप

Wed, 25 Mar 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र में जहां एक ओर घर-घर में कन्याओं का पूजन हो रहा है, वहीं, पंजाब में एक कलयुगी बाप अपनी ही बेटी के साथ हैवानियत पर उतर आया। उसने अपनी 12 वर्षीय बेटी को ही हवस का शिकार बनाना चाहा। ये सनसनीखेज मामला पंजाब के लुधियाना शहर में सामने आया।
विज्ञापन


यहां हवस में अंधे हुए बाप ने बेटी के कपड़े फाड़ दिए और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। नाबालिगा किसी तरह खुद को बचा कर घर के बाहर भाग गई। उसने इस बारे में अपनी मां को बताया। नाबालिगा की मां ने इस बारे में थाना माडल टाउन की पुलिस को सूचना दी।

थाना माडल टाउन पुलिस ने मां की शिकायत पर अंबेडकर नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपी बाप गिरफ्तार, भेजा जेल

महिला ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र कुमार से उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे है, 12 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा है। उसकी बेटी 8वीं की छात्रा है।

उसका पति नशे करने का आदी है। महिला के अनुसार 22 मार्च रविवार को वह जालंधर अपनी बहन के पास गई हुई थी। पीछे दोनों बच्चे व पति घर पर थे। रविवार शाम उसकी बेटी को फोन आया। उसने बताया कि भाई बाहर खेल रहा था और वह घर पर अकेली थी।

इस दौरान पापा ने उसके कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकतें करने लगे। यह सुन वह तुरंत जालंधर से लुधियाना अपने घर पहुंची। घर पहुंच उसने पुलिस को सूचना दी।

एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार आरोपी को अदालत पेश कर जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें