फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली का पति भेजता था अश्लील मैसेज, केस दर्ज

Mon, 13 Apr 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने और फिर रिस्पांस न देने पर उसे जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत मिलने पर जब जांच की तो आरोपी सहेली टीचर का पति निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अनाज मंडी थाने के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि सरकारी एलीमेंटरी स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर ने बयान दिया है कि उसके मोबाइल पर पिछले कई दिनों से अश्लील मैसेज आ रहे हैं। जब उसने मैसेजों का जवाब नहीं दिया, तो मोबाइल पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।
विज्ञापन


जांच करने पर पाया गया कि आरोपी कोई ओर नहीं, टीचर की ही सहेली का पति है। सहेली भी एक अन्य सरकारी स्कूल में टीचर है। पुलिस ने आरोपी दीपक सूद निवासी अर्बन एस्टेट फेज-दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें