फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIG हरचरण भुल्लर: कोठी से 7.5 करोड़ कैश, ढाई KG सोना; फार्म हाउस से महंगी शराब भी मिली; CBI कोर्ट ने जेल भेजा

Fri, 17 Oct 2025 07:25 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप डीलर अकाश बत्ता ने 11 अक्टूबर को हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ रिश्वत मांगने और मंथली लेने की शिकायत दी थी। भुल्लर ने एक केस में कार्रवाई नहीं करने के एवज में 8 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
डीआईजी के घर पर मिला कैश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर वीरवार को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिए को चंडीगढ़ जिला अदालत में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिए पंजाब के नाभा निवासी कृष्णू को फतेहगढ़ साहिब के एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले की जांच के तहत पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर व्यापक छापेमारी भी की है। इस दौरान सीबीआई को भारी मात्रा में नकदी, सोना, लग्जरी घड़ियां और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच एजेंसी की छापेमारी में उनके घर और फार्म हाउस से भी सामान मिला है वह बेशकिमती है। उनके फार्महाउस से महंगी शराब और हथियार मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को महंगी शराब और हथियारों का शौक है। 

विज्ञापन

लाखों की कीमत वाली घड़ियां मिली। - फोटो : ANI
चंडीगढ़ स्थित के आवास से बरामदगी
  • लगभग 7.5 करोड़ नकद
  • करीब 2.5 किलोग्राम सोने के गहने
  • रॉलेक्स और रॉडो ब्रांड की 26 लग्जरी घड़ियां 
  • परिवारजनों और संदिग्ध बेनामी नामों पर 50 से अधिक अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज
  • कई बैंक खातों के विवरण और लॉकर की चाबियां
  • चार हथियार और 100 जिंदा कारतूस
समराला स्थित फार्महाउस से बरामदगी
  • महंगी 108 शराब की बोतलें
  • 5.7 लाख नकद
  • 17 जिंदा कारतूस

बिचौलिए के आवास से
  • 21 लाख नकद
  • कई संदिग्ध और आपत्तिजनक दस्तावेज
सीबीआई के अनुसार, पंजाब पुलिस के रूपनगर रेंज के डीआईजी और उनके कथित बिचौलिए को आज चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में भेज दिया है। जांच एजेंसी ने कहा कि बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें