फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग डेरा प्रेमी को चाकुओं से गोदा, अस्पताल में मौत

Fri, 07 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
बुजुर्ग डेरा प्रेमी को चाकुओं से गोदा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कोहाड़ा माछीवाड़ा रोड पर स्थित गांव भमा कलां के नाम चर्चा घर के पास बनी कैंटीन के अंदर घुसकर दो लोगों ने बुधवार को डेरा प्रेमी कैंटीन संचालक को चाकुओं से गोद डाला। जब डेरे के अंदर काम करने वाला व्यक्ति कैंटीन में गया तो कैंटीन संचालक गुरदेव सिंह (70) घायल पड़ा था। उसे अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां वीरवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गांव जुगियाणा के रहने वाले गुरचरण सिंह के मुताबिक गुरदेव सिंह नाम चर्चा घर के साथ ही बनी कैंटीन चलाता है। बुधवार को वह डेरे के अंदर काम कर रहा था, जबकि गुरदेव सिंह कैंटीन में था। इसी दौरान दो लोग कैंटीन के अंदर घुसे और उन्होंने गुरदेव पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आरोपी वहां से फरार हो गए। इसी दौरान गुरचरण सिंह अंदर गया तो गुरदेव खून से लथपथ पड़ा था।

उसने तुरंत आस-पास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाश रही है। वीरवार सुबह इलाज के दौरान गुरदेव सिंह की मौत हो गई। थाना कूमकलां के इंचार्ज सुरजीत सिंह नागरा ने कहा कि पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले को हत्या मामले में तबदील कर दिया है। अभी आरोपियों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई को शराब पिलाने से रोका तो छोटे भाई मार डाला

Murder - फोटो : Demo Pic
गांव फतेहपुर सुग्गा में बड़े भाई को शराब पिलाने पर छोटे भाई ने उसके दोस्तों को डांटा तो उन्होंने पर उसपर जानलेवा हमला कर दिया। थाना भिखीविंड की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

सरबजीत कौर पत्नी राजविंदर कौर राजू निवासी फतेहपुर सुग्गा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पति लक्कड़ मिस्त्री का काम करता है। उनके जेठ मंगा सिंह की शादी नहीं हुई है और वह मजदूरी करता है। बुधवार को मंगा सिंह अपने दोस्त सुखपाल सिंह जीवन सिंह के साथ दिहाड़ी पर गया हुआ था। शाम को सुखपाल सिंह और जीवन सिंह मंगा सिंह को घर छोड़ने लिए आए तो उस समय मंगा सिंह ने शराब पी हुई थी। उनके पति राजविंदर सिंह ने सुखपाल सिंह और जीवन सिंह को डांटा। इसपर दोनों आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। 

करीब 15 मिनट बाद सुखपाल सिंह, जीवन सिंह, अमृतपाल सिंह, हरजिंदर सिंह निवासी फतेहपुर सुग्गा हथियारों के साथ उनके घर आए। उन्होंने राजविंदर सिंह राजू पर हमला करके उसको घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां पर उनका ऑपरेशन किया गया। इसके बाद हालत बिगड़ने के कारण उनके पति को अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। 

थाना भिखीविंड के प्रभारी एसआई अवतार सिंह काहलों ने बताया कि सरबजीत कौर के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें