फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकरा पलटी, 18 लोग पहुंचे अस्पताल

Fri, 24 Feb 2017 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
फिरोजपुर में डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं की बस पलटी
विज्ञापन
डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 18 लोग गंभीर घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। हादसा  फिरोजपुर-मल्लांवाला रोड स्थित गांव अटारी के पास हुआ।
विज्ञापन


बस की ब्रेक फेल हो गई थी, जिस कारण बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 18 श्रद्धालु जख्मी हो गए। जख्मियों का नजदीकी अस्पताल में इलाज करवाया। बस में लगभग 70 श्रद्धालु सवार थे। यह घटना शुक्रवार शाम को घटी।

फिरोजपुर से इकट्ठे होकर सभी श्रद्धालु एक बस पर सवार होकर डेरा ब्यास जा रहे थे। जैसे ही गांव अटारी के पास पहुंचे कि अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई। ब्रेक फेल होने के कारण बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे सफेदों के पेड़ से टकराकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां पर चीख-पुकार की आवाज शुरू हो गई।
विज्ञापन


गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने में जुट गए। जख्मियों को अन्य वाहनों में लादकर अस्पताल पहुंचाया गया। बस में 70 श्रद्धालु सवार थे। बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। जख्मी श्रद्धालुओं में विशाल कुमार, ज्योति, सुदेश रानी, लविश, हरमेश कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, तरलोक व दविंदर के अलावा नौ अन्य श्रद्धालु शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें