दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देकर तीन महिलाओं ने एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की मांग की। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। महिलाओं ने पहले तो एक लाख 20 हजार रुपये मांगे।
आरोपी महिलाओं से पीछा छुड़वाने के लिए पीड़ित ने उन्हें 20 हजार रुपये भी दिये। लेकिन बाद में महिलाएं 15 लाख रुपये की मांग करने लगी। पीड़ित व्यक्ति करनाल के गांव बीबीपुर का रहने वाला प्रदीप है। उसने इसकी शिकायत शहरी थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदीप कुमार ने बताया कि बार-बार पैसे मांगे जाने से वह काफी परेशान हो गया है। इसलिए उसने थाने में शिकायत दी। थाना शहर पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर तीनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।