फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु की मौत

Fri, 17 Jul 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर कैंट के सदर बाजार स्थित गणेश गारमेंट्स के मालिक की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत हो गई। चरणजीत मक्कड़ (55) को बीते वीरवार को बालटाल में हार्ट अटैक आने की सूचना के बाद उनके पारिवारिक सदस्य जालंधर से बालटाल निकल गए।
विज्ञापन


मक्कड़ अपने दोस्तों के साथ बाबा बर्फानी की यात्रा पर गए थे। उन्होंने दर्शन तो कर लिए थे, लेकिन वापसी में वह फिर बालटाल में लंगर पर सेवा करने लगे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद वह टेंट में चले गए। कुछ घंटों बाद जब बाहर नहीं आए तो उनके साथी उन्हें देखने अंदर चले गए। उन्हें हिलाया, मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। डॉक्टर ने मक्कड़ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। कैंट के बाजार और रिहायशी इलाके में मक्कड़ की मौत की वजह से शोक की लहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें