फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर

Thu, 08 May 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-6 में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को हालत गंभीर होने पर पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। युवक की पहचान सेक्टर-56 निवासी खुशहाल कपूर उर्फ शाइन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं हमलावर संदीप खुर्मी उर्फ सन्नी निवासी सेक्टर-38 चंडीगढ़ का बताया जा रहा है। घटना के बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। घायल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सन्नी, उसकी मां सुनीता उर्फ डॉली, बहन रीटा उर्फ रीतू तथा दो अज्ञात ने उस पर हमला किया।

पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हे। वहीं, डॉली और रीतू को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार देर रात 1:20 बजे की है। संदीप व शाइन दोनों में पुरानी रंजिश रही है। मंगलवार शाम दोनों की फोन पर किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। फिर संदीप ने शाइन को बातचीत के लिए फेज-6 में बुलाया। खुशहाल के मुताबिक वह कार से फेज-छह स्थित काली माता मंदिर के पास पहुंच गया और उसका इंतजार कर रहा था।

इसी बीच संदीप कार में सवार होकर आया। कार में उसकी मां और बहन के अलावा दो और लोग थे। संदीप ने आते ही उस पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। उसके परिवार वालों ने कहा कि आज उसे जिंदा नहीं जाने देंगे। इसी बीच उसने अपनी जान बचाने के लिए भागना शुरू किया। फिर भी दो गोलियां उसकी टांग में लग गईं, लेकिन वह किसी तरह अपनी कार तक पहुंचने में कामयाब रहा।

इसके बाद उसने अपनी कार फेज-1 स्थित फ्रैंको होटल की ओर भगा दी। संदीप ने उसका कार से पीछा शुरू कर दिया, लेकिन आगे फेज-1 में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। जिसे देखकर संदीप ने अपनी कार वापस घुमा ली और वह भाग गया। वहीं शाइन ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। शाइन एक जिम ट्रेनर है। थाना फेज-1 एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि मामले में नामजद दो आरोपी काबू कर लिए गए हैं, जल्द ही अन्य भी पकड़ लिए जाएंगे।

चंडीगढ़ पुलिस के हाथ भी नहीं आया युवक
मोहाली पुलिस ने घटना के तुरंत बाद चंडीगढ़ पुलिस को घटना के आरोपी के बारे में सूचना मैसेज पर फ्लैश कर दी। इसके बावजूद आरोपी न तो मोहाली पुलिस की पकड़ में आया और न ही चंडीगढ़ पुलिस के हाथ लगा। पूरी रात पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगी रही, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

ऐसे हुई भी दोनों में रंजिश
शाइन और संदीप की मुलाकात चार-पांच साल पहले हुई थी। इसी बीच शाइन का संदीप के घर आना-जाना शुरू हो गया। संदीप की बहन और शाइन में गहरी दोस्ती हो गई। कुछ समय उनमें किसी बात को लेकर तकरार होने पर उनकी बातचीत खत्म हो गई। इसके बाद उसके घरवाले शाइन से रंजिश रखने लगे।

पहले से चल रहे हैं कई केस
संदीप की मां डॉली और बहन रीतू के खिलाफ पहले भी कत्ल का मामला दर्ज था। कुछ समय पहले ही अदालत ने उन्हें बरी किया था। वहीं रीतू के खिलाफ मटौर थाने में एक केस चल रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें